अखिलेश्वर पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। पूर्वी धून के जनक महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित महेंद्र मिश्र के पुण्यतिथि 26 अक्टूबर बुधवार को मिश्रवलिया के रामजानकी संगीत प्रशिक्षण केंद्र सह पंडित महेंद्र मिश्र पूर्वी घराना जोड़ा मंदिर मिश्रवलिया में देशभर के चोटी के कलाकार अपनी संगीत कला का प्रदर्शन करेंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए संगीत प्रशिक्षण केंद्र के प्राचार्य पंडित विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि पंडित मिश्र के पुण्यतिथि पर आयोजित होने वाले इस संगीत सम्मेलन में आकाशवाणी व दूरदर्शन सहित कई विश्वविद्यालयों से जुड़े संगीतज्ञ अपनी भागीदारी देंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम मे शामिल होने वाले कलाकारों में पंडित राम प्रकाश मिश्र, डा प्रभाकर कश्यप, डा दिवाकर कश्यप, डा प्रवीण कश्यप, पंडित रवि नाथ मिश्रा, पंडित सुधाकर कश्यप, अमलेंदू मिश्र, पंडित उमेश कुमार मिश्र , बांसुरी वादक वेद प्रकाश, नृत्य कलाकार पंडित वक्शी विकास, अमित कुमार, सुश्री खुशी कुमारी गुप्ता, सुश्री शोभा मंडल आदि शामिल हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल भी उपस्थित रहेंगे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग