राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। सारण जिले के दाउदपुर थाना में पदस्थापित दारोगा उमाचंद्र शर्मा के छठ गीत का विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जो लोगो को खूब पसंद आ रहा है। मूलतः मुंगेर के रघुनाथ पुर गांव के रहने वाले श्री शर्मा ने बताया कि बचपन से ही संगीत के प्रति उनका गहरा लगाव रहा है। हालाँकि नौकरी तथा ड्यूटी की वजह से वे संगीत समारोह में शामिल नही हो पाते हैं। बावजूद इसके जहाँ भी पोस्टिंग होती है वहाँ पर वे अपनी हारमोनियम साथ ही ले जाते हैं। तथा ड्यूटी से छूटने पर थोड़ा बहुत रियाज कर लेते हैं। उनका कहना है कि संगीत मनुष्य के रग रग में है। हंसना रोना खेलना कूदना जीवन के हर क्षेत्र में संगीत की उपस्थिति रहती है। वर्तमान भागदौड़ की जिंदगी से जूझ रहे लोगों के लिए संगीत अमृत के समान है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग