राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। आपसी व भूमि विवाद को लेकर एकमा पुलिस अंचल क्षेत्र के विभिन्न गांवों में घटित अलग-अलग मारपीट की घटनाओं में तीन महिला समेत सात लोग घायल हो गये। घायलों में परसागढ़ गांव की संगीता देवी, अजित शर्मा, नन्दनी कुमारी, गुड्डी कुमारी, चपरैठी गांव के हृदया नाथ गिरि, हुस्सेपुर गांव के अमरेश कमार समेत सात लोग शामिल हैं । घायलों का प्राथमिक उपचार एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में किया गया। इस संबंध में डॉ. इरफान अहमद ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को मुक्त कर दिया गया। बताया जाता है कि घायलों के द्वारा थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग