राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। नगर पंचायत एकमा बाजार में मौज बाबा के मठिया परिसर स्थित प्राचीन पोखरा जलाशय के तट पर महाराजगंज के भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के मद से लगभग नौ लाख रूपये की लागत से छठ व्रतियो की सुविधा को ध्यान में रखते हुए छठ घाट का निर्माण कार्य इन दिनों जोरों पर है। इसकी जानकारी देते हुए एकमा गांव निवासी भाजपा नेता व सांसद प्रतिनिधि चैतेंद्रनाथ सिंह ने बताया कि छठ घाट का निर्माण कार्य काफी तेजी से कराया जा रहा है। ताकि इस वर्ष आयोजित होने वाले छठ पर्व को क्षेत्र के छठ व्रती सहूलियत के साथ यहां अपना अनुष्ठान पूरा कर सकें। उन्होंने बताया कि शनिवार को सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के द्वारा इस छठ घाट का लोकार्पण किया जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग