राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। सूर्योपासना व छठी मईया की पूजा-अर्चना का महापर्व छठ पूजा को शांति व सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर एकमा सीओ कुमारी सुषमा व प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी राजू कुमार ने बुधवार को माने व गंजपर गांवों के छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान सड़कों व छठ घाटों की मरम्मत, सफाई तथा छठ व्रतियों की सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश पंचायत प्रतिनिधियों व कर्मचारियों को दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान करने के लिए प्रशासन संवेदनशील व तत्पर है। अंचल पदाधिकारी कुमारी सुषमा ने कहा कि छठ व्रतियों की सुरक्षा को लेकर खतरनाक छठ घाटों को बांस-बल्लियों से घेराबंदी कराया जायेगा। इस मौके पर नगर पंचायत व ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों के अलावा क्षेत्रीय गणमान्य लोग मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग