राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। घटना बीते 24 मई, 2022 की है जिसमें पहले छतिसगढ़ के रायपुर में ट्रक ड्राईबर का काम करने वाले 23 वर्षीय युवक कुंदन कुमार को खैरा थाना क्षेत्र में लड़की को सौपने व उसे भगा ले जाने की सूचना उस लड़की से प्यार करने वाले दूसरे दोस्त ने फोन कर दी। कुंदन को छपरा जंक्शन से खैरा पहुचने के बाद उसे खैरा- मानपुर नहर स्थित राधाबागी के समीप उस सूनसान स्थान पर ले जाकर पीट पीट कर हत्या करने के बाद शव को डुप्पटे से बांधकर पेड़ से लटका दिया गया। सुबह राहगीरों की नजर पड़ने के बाद व शव के पास लड़के के पास से मिले मिले बैग की तलाशी करने के बाद बैग से बहुत सारे डाक्युमेंट तथा मोबाईल मिला जिसमें युवक का आधार और ड्राईबर लाइसेंस भी था जिसके सहारे उक्त युवक की पहचान हो पाई। उक्त युवक तरैया प्रखण्ड के नारायपुर गांव का नथुनी राय का 23 वर्षीय पुत्र कुंदन कुमार के रूप में हुई। मृत युवक का कसूर बस इतना था की उसे उसी लड़की से प्यार और फोन पर बात करता था। जिसे मारने वाला लड़का भी करता था। जो अपने दोस्तों के साथ मिल कर इस घटना को इस अंजाम तक पहुचाया।
मृतक कंदन कुमार के पास मिले मोबाईल में बात चीत से पुलिस ने खोला हत्या का राज
खैरा- मानपुर नहर स्थित सूनसान स्थान राधाबागी के उस मौके वारदात के पास गांव के ही किसान तथा टहलने वाले लोगों ने देखा की एक लड़का पेड़ के सहारे लटका हुआ है जिसके बाद लोगों ने खैरा थाने की पुलिस को इसकी सूचना दी जिसके बाद उक्त शव को पेड़ से उतारा गया। फिर लड़के के बैग से मिली ड्राईबर लाइसेंस से लड़के की पहचांन कर उसके परिजनों को इसकी सूचना दी। वहीं मृतक के पिता नथुनी राय ने थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। जिसके बाद इस कांड के आईओ रहे रविन्द्र कुमार और खैरा थानाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने इस संबंध में बताया की मृतक कुंदन कुमार के पास से मिले मोबाईल ने सारे घटना का राज खोल दिया। मोबाईल पर हुई बात चीत का रिकॉडिंग से पता चला की जिस लड़की से कुंदन प्यार करता था उस लड़की से इसुआपुर थाना क्षेत्र के सिसवा गांव निवासी बिरेन्द्र राय का 22 वर्षीय पुत्र सचिन कुमार भी प्यार करता था। उसी ने कुंदन को अपने दोस्तों के साथ मिलकर खैरा में बुलकर पहले उसके साथ बेरहमी के साथ मार पीट की गई फिर उसे मौत के घाट उतार कर साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से लड़की के डुप्पटे के सहारे पेड़ से लटका दिया ताकि घटना आत्महत्या प्रतित हो जाए। वहीं पुलिस बताया कि मृतक के पास रखें 10 हजार रूपये को अपनों में बटवारा भी कर लिया।
मृतक कुंदन अपने फेसबुक पर अक्सर लड़की और अपना फोटो शेयर करता था जिससे दूसरा था नराज, क्रोध में दिया घटना को अंजाम
मोबाईल बात चीत की रिकॉडिंग से पता चला कि जिस लड़की से कुंदन प्यार करता था उसी लड़की से इसुआपुर थाना क्षेत्र के सचिन भी करता था चुकि सचीन का उस गांव में सगें संबंधी का घर था वहीं आने जाने के क्रम में ही उसे भी पहली नजर में प्यार हो गया था। जिसके बाद फोन पर दोनों विडियों कॉलिंग से अक्सर बात भी करते थें। जिसकी जानकारी पर कुंदन नाराज हो लड़की का फोटों अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर करने लगा जिससे क्रोधीत सचिन ने फोन कर पहले उसे चेताया नहीं मानने पर अपने दोस्तों के साथ मिल उसकी हत्या का प्लान तैयार करने में लग गया। जिसके बाद 24 मई 2022 को सचिन ने ही कुदंन को फोन कर जानकारी दी की तुम यहां आकर लड़की को अपने साथ भगा ले जावों अब हमारा उस लड़की से कोई संबंध नहीं है। जिसके बाद बेफ्रीक हो कुंदन खैरा आता है जहां उसे पीट पीट कर हत्या कर दी जाती है।
खैरा थाने की पुलिस तकनीकी इकाई से पहुंचा मुख्य हत्यारे के पास
खैरा थाने में पदास्थापित पु0अ0नि0 व इस कांड का आईओ रहे कुंदन कुमार ने बताया की हत्या के बाद पुलि टीम बनाकर लगातार छापेमारी की जा रही थी पर सफलता नहीं मिल रही थी प्यार में हत्या करने वाला सचिन अपना मोबाइल नंबर भी बदल दिया था। वहीं अपराध ईकाइ की मदद से उसे पीछा किया गया जिसके बाद गत 27 अक्टूबर 2022 को पुलिस को सूत्रों से पता चला की सचिन छठ पर्व में अपने घर इसुआपुर थाना क्षेत्र के सिसवा में आया हुआ है पर वो अब गुजरात जाने के फिराक में है क्योंकि वह वहीं काम करता था। जिसके बाद खैरा थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के पटेढ़ा नहर पुल से उसे गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने इस बाबत बताया की खैरा काण्ड संख्या 205/2022 का मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी हुई है अभी भी हत्या में शामिल अन्य 6 लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। गिरफ्तार आरोपी सचिन कुमार को शुक्रवार की सुबह जेल भेज दिया गया है।
25.05.2022 कि घटना का दृश्य


More Stories
आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर 10 फाइलेरिया के मरीजों के बीच एमएमडीपी कीट का हुआ वितरण
डीएम रोस्टर के अनुरूप प्रत्येक प्रखंड में जाकर विकास योजनाओं का करेंगे समीक्षा, जारी हुआ रोस्टर
30 जून काे एकमा प्रखंड परिसर में लगेगा नियोजन कैम्प