राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में पांच व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिनमें तीन लोगों को गंभीरावस्था में छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया है। घायलों में पोखरेड़ा गांव के बच्चों महतो, दीपक महतो, सूरज कुमार तथा भटौरा के प्रीति गिरी एवं सनी खराटी के मनोज महतो शामिल है। घायल सभी व्यक्तियों का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में किया गया है। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बच्चों महतो, मनोज महतो तथा प्रीति गिरी को गंभीरावस्था में छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। इस संबंध में पीड़ित पक्षों द्वारा स्थानीय थाने में अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस प्राप्त शिकायत के आधार पर मामले की छानबीन में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग