राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। दाउदपुर थाना क्षेत्र के कोहड़ा शिव बथान टोला के छठ घाट पर रविवार की शाम अर्घ्य अर्पित करने के दौरान दीपक से साड़ी के पल्लू में आग लग जाने के कारण एक महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों व पुलिस प्रशासन के सहयोग से महिला को इलाज के लिए दाउदपुर स्थित एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया। साड़ी में आग लगने से घायल हुई महिला कोहड़ा गांव निवासी राजाराम सिंह की पत्नी पासपति देवी बतायी जाती है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग