संजय पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा सदर (सारण)। भोजपुरी के जाने-माने साहित्यकार एवं भोजपुरी भाषा के प्रथम प्राध्यापक प्रोफेसर सतीश्वर सहाय की पुण्यतिथि बुधवार अक्षय नवमी को धूमधाम से मनाई जाएगी। बताते चलें कि भोजपुरी कोकिल से ख्याति प्राप्त प्रोफेसर सतीश्वर सहाय वर्मा (सतीश) की पुण्यतिथि उनके जन्म स्थान सहाय भवन फिदर बाजार, दौलतगंज, छपरा में अक्षय नवमी को मनाई जाएगी। आयोजक मंडल के सदस्यों ने बताया कि भोजपुरी भाषा के प्रथम प्राध्यापक कविवर सतीश की मृत्यु वर्ष 1995 में अक्षय नवमी के दिन हुई थी। इसलिए अक्षय नवमी को ही उनकी पुण्यतिथि आयोजित की गई है। प्रोफेसर सतीश द्वारा रचित विभिन्न साहित्यिक रचनाओं में सबसे प्रसिद्ध रचना माटी के दीया के बाती, गजल संग्रह जल के धारा में दियना, गीत संग्रह कठपुतरी इत्यादि काफी प्रसिद्ध है। उनके पुत्र गुप्तेश्वर शंकर ने बताया कि इस मौके पर नाते रिश्तेदारों सहित शहर के विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे तथा उनके प्रति पुष्प अर्पित करेंगें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग