राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर (सारण)। प्रखंड के सतजोड़ा बाजार स्थित एक हार्डवेयर गोदाम में एक विशाल अजगर मिला जिसे वन विभाग के कर्मियों ने किसी तरह काबू में किया एवं उसे अपने साथ ले गए। बताया जाता है कि मंगलवार की दोपहर नंदकिशोर यादव के किसान हार्डवेयर के गोदाम में लगभग दस किलो का अजगर दिखा। अजगर देखते ही दुकान पर गये लोगो मे हड़कंप मच गया। इस बीच ग्रामीणों ने इसकी सूचना मशरक रेंज के वन विभाग के पदाधिकारियों को दी। सूचना पाकर वनविभाग के पदाधिकारी एवं कर्मी सतजोड़ा बाजार पहुँचे एवं काफी मशक्कत के बाद अजगर को काबू में किया एवं अपने साथ ले गए।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग