राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। दाउदपुर थाना क्षेत्र के जैतपुर नयका टोला गांव में बकाया पैसा की मांग करने गये लोगों पर अचानक हमला कर जमकर पिटाई कर देने का मामला प्रकाश में आया है। इस संदर्भ पांच लोगों के खिलाफ दाउदपुर थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मांझी थाना क्षेत्र के नरपलिया गांव निवासी नन्हक राम के पुत्र गुरुचरण राम ने अपने ससुराल दाउदपुर थाना क्षेत्र जैतपुर नयका टोला गांव निवासी शिव कुमार राम को कर्ज के नाम पर चार साल से रुपया दिया था। वह अपने साथ गांव के कुछ लोगों को लेकर दरवाजे रुपये मांगने गया था। तभी उनलोगों पर लाठी डंडा से हमला बोल दिया। जिसमें चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलों में गुरुचरण राम, शिव शंकर राम समेत चार लोग शामिल हैं। सभी का उपचार एकमा स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहा है। जिसमे एक व्यक्ति की स्थिति गम्भीर होने पर चिकित्सकों ने छपरा रेफर कर दिया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग