राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। मांझी के एक पशुपालक को स्वप्न में अपनी पालतू गाय के रोने का अहसास हुआ और रात में ही पशुपालक ने अपनी पालतू गाय को बूचड़खाने से बरामद कर लिया। यह लोमहर्षक वाकया माँझी नगर पंचायत क्षेत्र का है। पशुपालक व माँझी दक्षिण टोला निवासी घनश्याम ओझा ने माँझी थाने में इस मामले की लिखित शिकायत की है। पुलिस को दिए आवेदन में श्री ओझा ने कहा है कि उन्होंने अपनी पालतू गाय को बीते तीन अक्टूबर को माँझी चैनपुर निवासी एक पशुपालक को बटाई की शर्त पर दिया था। सोमवार की रात स्वप्न में गाय के रोने का अहसास होने पर वे रात में ही बटाईदार के घर पहुँच गए तथा वहाँ पर गाय को न पाकर वे सीधे बूचड़खाने पहुँच गए जहाँ भूख प्यास से परेशान रो रही अपनी गाय को देखकर उनके होश उड़ गए और उन्होंने तत्काल अपनी गाय को लेकर अपने घर चले गए। पुलिस को दिए आवेदन में उन्होंने माँझी उत्तर टोला निवासी कन्हैया सिंह तथा शनिचरा बाजार निवासी ज्ञानेश्वर तिवारी की पालतू गाय को भी कथित तौर पर साजिश के तहत गायब कराने का बटाईदार पर आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग