गड़खा के कुदरबाधा में पानी भरे गड्ढे में डूबने से विवाहिता की मौत
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
गड़खा (सारण)। कुदरबाधा गांव में रविवार को पानी भरे गड्ढे में डूबने से एक विवाहिता की मौत हो गई। मृतका 30 वर्षीया रीना देवी कुदरबाधा गांव निवासी स्व भीम सिंह की पुत्री थी। वह मायके आई हुई थी। वह शौच करने खेत की तरफ गई थी। इसी बीच पैर फिसलने से वह पानी भरे गड्ढे में जा गिरी। महिला की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग