राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित ई किसान भवन में व्यपार मंडल के अध्यक्ष व कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए शुक्रवार को सुबह सात बजे से शुरू मतदान सम्पन्न हो गया। देर शाम तक परिणाम घोषित कर दिए जाने की संभावना है। इससे पहले निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित कराने के लिए सारण के डीसीएलआर पुष्पेश कुमार सीओ धनंजय कुमार तथा बीडीओ रंजीत कुमार सिंह व माँझी थाना पुलिस के पदाधिकारी व जवान कैम्प किये हुए थे। मालूम हो कि माँझी ब्यापार मंडल के चुनाव में ताजपुर पंचायत के पूर्व मुखिया व वर्तमान पैक्स अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार सिंह तथा पूर्व पैक्स अध्यक्ष स्व बीरेन्द्र सिंह के भाई की पत्नी चुनाव के किस्मत का फैसला होना हैं। दोनों प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला होना तय है। मतदान सम्पन्न होने के बाद मतगणना को लेकर प्रखंड मुख्यालय परिसर में दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों का जमावड़ा लगा हुआ है। देर शाम तक परिणाम भी प्राप्त हो गया।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा