राष्ट्रनायक न्यूज।
रसूलपुर (सारण)। एकमा प्रखंड के देवपुरा पंचायत के ईटहरी गांव में स्थित ब्रह्म बाबा स्थान परिसर में विधि विधान के साथ हवन-पूजन के बाद 24 घंटे के अखंड अष्टयाम का शुभारंभ हुआ। शुक्रवार को आयोजित अखंड अष्टयाम से पूरे गांव व आसपास का इलाका भक्तिमय हो गया है। इस अवसर पर बबन सिंह, रामबदन सिंह, सुरेश सिंह, दीनानाथ सिंह, विपिन सिंह, दीपक सिंह, अंश सिंह सहित क्षेत्र के मठ-मंदिरों के साधु संत शामिल रहे। अमित सिंह ने बताया कि अखंड अष्टयाम के समापन के बाद शनिवार को विशाल भंडारे का आयोजन होगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग