पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौंक पर बाइक सवार पिता पुत्र दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हालत में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में सोमवार की शाम भर्ती कराए गए। घायल की पहचान दरियापुर थाना क्षेत्र के रामपुर कमत गांव निवासी स्व सुदर्शन गिरी का 50 वर्षीय पुत्र रामनाथ गिरी और रामनाथ गिरी का 18 वर्षीय पुत्र गुड्डू गिरी के रूप में हुई। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने घायलों का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। घटना के बारे में घायलों ने बताया कि वह बाइक पर सवार होकर शादी तय करने के लिए सिवान जिले के बसंतपुर गये थें वही से वह वापस आ रहें थे कि मशरक थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौंक पर अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार फरार हो गया जिसमें बाइक सवार पिता पुत्र घायल हो गए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग