राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर (सारण)। प्रखंड के सारंगपुर गांव में रविवार की रात ग्यारहवीं शरीफ के मौके पर हुजरा शाह के मजार पर चादरपोशी की गयी एवं जलसे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे वाईपीएल संयोजक युवराज सुधीर सिंह के साथ मुस्लिम धर्मावलंबियों ने हुजरा बाबा की मजार पर चादरपोशी की एवं मुल्क वो अवाम के अमन की दुआ मांगी। इस मौके पर जलसे एवं कव्वाली का आयोजन किया गया था जिसका मंच उद्घाटन भी युवराज सुधीर सिंह ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कोई भी पर्व एवं त्यौहार आपसी भाईचारे का पैगाम देता है। जलसे में शिरकत किये उलेमाओं ने अपनी रूहानी तकरीरों एवं कलामों से उपस्थित लोगों को नवाजा। इस मौके पर मदरसा कादरिया चिश्तिया के मौलाना जियाउद्दीन,अकबर साहब, प्रमुख प्रतिनिधि शैलेंद्र सिंह, पूर्व मुखिया अजीत कुमार सिंह, मुखिया प्रतिनिधि ललन महतो, सदालत मियां,अली राजा आदि उपस्थित थे वही मंच संचालन विनोद कुमार यादव ने किया।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग