राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के राजवारा गांव में जमीनी विवाद में हुई मारपीट की घटना में दो व्यक्ति घायल हो गये है। इस सम्बंध में मो. मुस्तफा ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराया है। पीड़ित व्यक्ति का कहना है कि वह कोलकता में मजदूरी का कार्य करता हूं। उसे मोबाइल पर सूचना मिली कि आपके चाचा आपके हिस्से की जमीन से सिसम का पेड़ चोरी से काटकर बेंच दिये है। जब वह घर आये और चाचा से पूछने गया तो वह गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर रफीक मियां, रौशन तारा, तहरिया खातून, रुखसार खातून, मो. रिजवान सभी ने मिलकर लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया तथा पैकेट से 21 हजार रुपये छीन लिये। बचाने उसकी चाची जैबुन निशा आयी तो उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग