राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के चांदपुरा गांव के एक युवक को रास्ते में घेर कर मारपीट कर 50 हजार रुपये छीन लेने का मामला प्रकाश में आया है। इस सम्बंध में उक्त गांव निवासी अरविन्द कुमार सिंह ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराया है। पीड़ित व्यक्ति का कहना है कि वह गांव में मुर्गा फार्म चलाता है, मुर्गा के लिए दाना खरीदने तरैया जा रहा था कि मुकुंदपुर – डुमरी चंवर में चोरवा बड़ के सामने पीछे से चांदपुरा के रंजन सिंह अपने दो साथियों के साथ बाइक से आये और घेरकर फैट मुक्का व फाइटर से मारने लगे। दूसरा व्यक्ति रड से सर पर मार तो हैमलेट फुट गया। उसी दौरान रंजन सिंह ने पैकेट से 50 हजार रुपये निकाल लिये तथा जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग