अखिलेश्वर पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा का सिवान जिले के दरौंधा रूकुंदीपुर जाने के क्रम में कोपा में भाजपाइयों ने जमकर स्वागत किया। ढोल नगाड़े के साथ इकट्ठा हुए भाजपाइयों ने उनके कोपा पहुंचते ही उनके स्वागत में जमकर नारे लगाए तथा उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया। बताते चलें कि नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा दरौंधा के रुकुंदीपुर पंचायत के मुखिया पति प्रदीप तिवारी के अज्ञात बदमाशों द्वारा निर्मम हत्या किए जाने के बाद उनके परिजनो से मिलने स्थानीय सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के साथ जा रहे थे। मौके पर युवा नेता प्रमोद सिग्रीवाल, भाजपा के वरिष्ठ नेता हेमनारायण सिंह, अमरजीत सिंह, मंडल अध्यक्ष ढनमन सिंह, महामंत्री कुंदन सर्राफ, मुकेश कुमार, सबाना खातून, रौशन खान, धीरज मिश्रा, मुखिया मुन्ना साह , रितेश यादव मुकेश यादव अमन सिंह सहित क ई अन्य भी थे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग