राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर (सारण)। थाना क्षेत्र के पट्टी पचरौड़ गांव में पूर्व के विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक महिला समेत दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में चंदू राय और अंशु कुमारी शामिल है। वही मंझोपुर में आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में धर्मेंद्र नट घायल हो गया हैं। घायल सभी व्यक्तियों का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में किया गया है। इस संबंध में पीड़ित पक्ष द्वारा स्थानीय थाने में अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस प्राप्त शिकायत के आधार पर मामले की छानबीन में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग