राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर (सारण)। प्रखंड के पट्टी पचौड़र गांव में बुधवार को कलश यात्रा के साथ 24 घंटे का अखंड अष्टयाम प्रारंभ हुआ। कलश यात्रा में 251 महिलाएं व युवतियां रंग बिरंगी परिधानों में कलश लेकर शामिल हुई। कलश यात्रा यज्ञस्थल से निकली जो फरीदपूरा मही नदी तट पर पहुंची। जहां आचार्य राकेश त्रिपाठी के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जलभरी की गयी। कलश यात्रा के साथ 24 घंटे का अखंड अष्टयाम सह रामनाम संकीर्तन प्रारंभ हुआ। अखंड अष्टयाम प्रारंभ होते ही पूरे गांव का माहौल भक्तिमय बना हुआ है। कलश यात्रा में शिक्षक प्रभुनाथ राय सपत्नीक प्रधानाध्यापिका प्रभा देवी, शैलेश कुमार यादव, संतोष तिवारी, सरपंच बिगन राय, रामदेव राय, रघुवंश राय, रविकांत सिंह, राम भगवान राय समेत सैकड़ों श्रद्धालु शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग