राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के अलग- अलग जगहों पर आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में पांच महिला समेत आठ व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। लौवां गांव में घरेलू विवाद में हुई मारपीट की घटना में राजकुमार राय और उनकी पत्नी लपसी देवी घायल हो गई है। वही पूर्व के विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में फरीदनपुर के फुलझड़ी देवी, सुनीता देवी एवं गलीमापुर के इशरत जहां तथा पोखरेड़ा के उर्मिला देवी घायल हो गई है। जबकि आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में बाप-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में शाहनेवाज़पुर गांव निवासी शमशाद अंसारी तथा उनका पुत्र मोहम्मद नुरगनी शामिल है। घायल सभी व्यक्तियों का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में किया गया है। वहीं प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गलीमापुर के इशरत जहां एवं पोखरेड़ा के उर्मिला देवी को बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। इस संबंध में पीड़ित पक्षों द्वारा स्थानीय थाने में अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस प्राप्त शिकायत के आधार पर मामले की छानबीन में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग