राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। खैरा थाना क्षेत्र के पटेढ़ा चौक के समीप से खैरा पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान शराब के साथ दो धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया।उक्त धंधेबाज तरैयां गांव निवासी मन्नू कुमार तथा कुंदन कुमार बताया जाता है।वहीं इस संबंध में खैरा थानाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने बताया की ए एस आई सुनील कुमार एवं पुलिस बल द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। उसी समय एक बाइक पर सवार दो युवक बैग में अंग्रेजी शराब तथा देसी शराब रखकर आ रहे थे। तभी दोनो की तलासी ली गई तो बैग से 8 पीएम के 180 पीस व पॉलिथिन में 56 देशी शराब बरामद हुआ साथ ही बाइक को जब्त कर दोनो धंधेबाज को जेल भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग