राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के बेलहरी गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पट्टीदारों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस मारपीट की घटना में दो महिला समेत सात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिनमें दो व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार के बाद छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया है। घायलों में बेलहरी गांव के बृजकिशोर साह, रामचंद्र साह, लाडली कुमारी, सुनील साह, उपेंद्र साह, छठों देवी, कामेश्वर कुमार, शामिल है। वहीं भटगाई गांव में पूर्व के विवाद में हुई मारपीट की घटना में एक महिला समेत तीन व्यक्ति घायल हो गए हैं। घायलों में भटगाई गांव के अर्जुन कुमार, द्वारिका राम, एवं प्रियंका देवी, शामिल है। घायल सभी व्यक्तियों का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में किया गया है। वही प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल बेलहरी के बृजकिशोर साह एवं लाडली कुमारी को बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। इस संबंध में पीड़ित पक्षों द्वारा स्थानीय थाने में अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस प्राप्त शिकायत के आधार पर मामले की छानबीन में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग