पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के सेरूकहा गांव में कटे पेड़ के तय रूपये से ज्यादा जबरदस्ती वसूलने पर मारपीट और गाली गलौज करने का मामला सामने आया है। मामले में जजौली गांव निवासी विरेन्द्र नट पिता स्व दर्शन नट ने बताया कि वह पेड़ काटने का व्यवसाय करता है और गांव में घूम घूम कर सूखे पेड़ अपने पार्टनर मोहन शर्मा के साथ खरीदते हैं।उसी में सेरूकहा गांव निवासी जयलाल राय से बारह हजार रुपए में पेड़ खरीदा और उसे जब काट लिया और बारह हजार नगदी दे दी तों उनकेे द्वारा तीन हजार नगदी की और मांग की गई जिसका विरोध करने पर उससे मारपीट और जाति सूचक गाली गलौज की गई और रूपये और पेड़ को अपने कब्जे में लेकर दरवाजे से भगा दिया और धमकी दी कि फिर आए तों जान से मार देंगे। मामले में थाना पुलिस जांच-पड़ताल कर रहीं हैं।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग