पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना पुलिस के द्वारा रविवार की रात थाना क्षेत्र से गुजर रही एस एच 90 और 73 पर अलग अलग जगहों में वाहन जांच अभियान चलाई। शराब तस्करी के मद्देनजर बंसोही और लखनपुर चेक पोस्ट पर मालवाहक वाहनों के साथ अन्य वाहनों की तलाशी ली गई। थानाध्यक्ष रितेश कुमार मिश्रा ने बताया कि सारण एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर वाहन जांच किया गया। जांच अभियान में थाना पुलिस के जवान और एक एएलटीएफ टीम में जमादार अजय कुमार सिंह पूरे दल बल के साथ जांच में जुटे रहे वहीं जांच का मुख्य उद्देश्य शराब तस्करी, सहित अपराधियों पर नजर रखना था।बंसोही पुलिस चेकपोस्ट, लखनपुर गोलम्बर सहित अन्य जगहों पर जांच अभियान चलाया गया।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग