पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव में विवादित जमीन पर मापी के दौरान जमीनी विवाद में जमकर मारपीट हो गई जिसमें पांच लोग घायल हो गए, घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया जहां उसकी पहचान मदारपुर गांव निवासी सबिता देवी पति सिपाही ठाकुर, मुकेश ठाकुर पिता जयनारायण ठाकुर, प्रभावती देवी पति जयनारायण ठाकुर और विरेन्द्र ठाकुर पिता स्व विश्वनाथ ठाकुर के रूप में हुई। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार बाद बेहतर उपचार के लिए दो को छपरा सदर रेफर कर दिया। घटना के बारे में घायलों ने बताया कि जमीनी विवाद में बंटवारे को लेकर जमीन नापी चल रहा था उसी विवाद में मारपीट जमकर हो गई जिसमें दोनों पक्ष के पांच लोग घायल हो गई। मामले में थाना पुलिस को सुचना दी गई है पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग