जीविका दीदी से छेड़खानी करने वाले का विरोध करने पर पति को मारपीट कर किया जख्मी, रेफर, सात लोगों पर एफआईआर
अमनौर(सारण)। प्रखंड के धर्मपुर जाफर गांव की जीविका दीदी म बच्चे को निजी स्कूल में पहुंचाने गई थी। इसी दौरान कुछ मनचले युवकों ने जीविका दीदी से छेड़खानी एवं दुर्व्यवहार किए जाने पर पति द्वारा विरोध करने पर जमकर मारपीट की गई है। जिसमें जीविका दीदी के पति बुरी तरह जख्मी हो गए हैं। जिसका उपचार स्थानीय पीएचसी कराई गई, स्थिति गम्भीर होते देख डॉक्टर ने घायल युवक को छपरा सदर रेफर कर दिया। घायल व्यक्ति धर्मपुर जाफर पंचायत के अमनौर जान निवासी जयमंगल महतो के पुत्र रमेश कुमार बताया जाता है। इस मामले में गांव के ही सात नामजद व लगभग पांच अज्ञात लोगों को नामजद आरोपी बनाया है। इनका आरोप है कि मेरी पत्नी सुबह नारायण पुर पीएनबी बैंक के पास एक निजी स्कूल में बच्चा को छोड़ने गई थी। अचानक कुछ लोगो ने पत्नी के साथ छेड़खानी व दुर्व्यवहार करने लगे, जिसका विरोध करने पर सभी लाठी एवं लोहे की रड से मारपीट कर घायल कर दिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग