डूमरसन के सिउरी गांव में अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से साइकिल सवार युवती घायल, पीएमसीएच रेफर
मशरक (सारण)। जिले के मशरक थानांतर्गत डूमरसन के सिउरी गांव में बुधवार की शाम में अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आनें से साइकिल सवार युवती बुरी तरह से घायल हो गई।
दुर्घटना में घायल युवती सीउरी गांव चंद्रमा राय के टोला के ही मजिस्टर राय की 12 वर्षीय पुत्री बबीता कुमारी बताई गई है।
बताया गया कि लड़की अपने घर से साइकिल पर सवार होकर डुमर्सन बाजार जा रही थी। इसी बीच गांव के ही नहर के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आ गई।
दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर लड़की को अपने साथ ले जाकर निजी क्लीनिक में उपचार के लिए भर्ती कराया। जिसके बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग