संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। सोमवार को प्रखंड के प्रायः सभी सरकारी एवं निजी शैक्षणिक संस्थानों में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन बाल-दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान शैक्षणिक संस्थानों में बच्चों के बिच मिठाईयाँ भी बांटी गई। वही चाचा नेहरू के व्यक्तित्व और कृतितव पर भी बिस्तार पूर्वक चर्चा की गई।वही कई विद्यालयो में क्विज, रंगोली एवं भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जहाँ उमधा प्रदर्शन करने वाले छात्र/ छात्राओ को पुरस्कृत भी किया गया। उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेदौली एवं मध्य विद्यालय बनियापुर बालक में बाल- दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर एचएम सच्चिदानंद शर्मा एवं मनोज प्रसाद ने उपस्थित अभिभावकों से बच्चों के भविष्य सवांरने को लेकर उचित- देखभाल करने की सलाह दी गई। प्राथमिक विद्यालय कन्हौली सहित कई अन्य शैक्षणिक संस्थानों में भी चाचा नेहरू की जयंती धूम- धाम से मनाई गई।

फोटो (बाल दिवस के अवसर पर उपस्थित बच्चें)।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग