राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर घटना और दुर्घटना में दो महिला समेत पांच व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में चार व्यक्ति घायल हुए हैं। घायलों में मोलनापुर के मुन्ना देवी, परौना के गोरख राय एवं वीर बहादुर, तथा पोखरेड़ा के पिंकी देवी, शामिल है। घायल सभी व्यक्तियों का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में किया गया है। वही तरैया-पानापुर मुख्य सड़क पर पोखरेड़ा गांव के समीप सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल व्यक्ति गोपालगंज जिले के चकिया आशा खैरा गांव निवासी गौतम महतो का पुत्र सुकेश महतो है। जिसका प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में किया गया है। वहीं प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल सुकेश महतो और मुन्ना देवी को चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। इस संबंध में पीड़ित पक्षों ने स्थानीय थाने में अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस प्राप्त शिकायत के आधार पर मामले की छानबीन में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग