पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के बंसोही में अनियंत्रित बोलेरो ने बुधवार को टक्कर मार सिवान जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के महना गांव निवासी जय प्रकाश शर्मा की 7 वर्षीय पुत्री सलोनी कुमारी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक से सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया। घायल के परिजनों ने बताया कि वह बंसोही उत्क्रमित मध्य विद्यालय में पढ़ने गयी थी वहीं से छुट्टी के बाद वापस घर आ रहीं थीं कि अनियंत्रित अज्ञात बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार फरार हो गया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
मतदान लोकतंत्र का आधार है, जगलाल चौधरी महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ: जिलाधिकारी