पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। प्रखंड अध्यक्ष जदयू अध्यक्ष पद का चुनाव गहमा-गहमी के बीच बुधवार को मशरक मेला बाजार में जदयू कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया। जदयू निर्वाची पदाधिकारी में जदयू महासचिव टनु सिंह और उमा प्रसाद की उपस्थिति में क्रियाशील सदस्यों ने चुनाव प्रक्रिया में भाग लिया। इस क्रियाशील सदस्यों ने प्रखंड अध्यक्ष पद पर रामाधार सिंह को सर्वसम्मति से निर्विरोध चुना। मौके पर जदयू बिहार प्रदेश महासचिव कामेश्वर सिंह ने जीत का माला पहनाकर बधाई दिया। मौके पर जदयू जिला महासचिव गौतम सिंह, जिला महासचिव सविता सिंह, जदयू प्रखंड उपाध्यक्ष उमा प्रसाद कुशवाहा, जदयू प्रखंड प्रवक्ता देवी प्रसाद कुशवाहा, जदयू सदस्य मनीष कुमार सिंह सहित पार्टी के काफी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग