पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। इसुआपुर थाना क्षेत्र के डोईला बाजार अवस्थित दुकान में ताला काट अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना बुधवार को सामने आई है। मामले में घटना की सूचना मिलने पर थाना पुलिस पहुंच जांच पड़ताल कर रही है। मामले में महुली गांव निवासी मिथुन कुमार पिता लालसा महतो ने बताया कि उसकी डोईला बाजार पर माला स्टूडियो के नाम से दुकान हैं प्रतिदिन की भांति मंगलवार की शाम दुकान बंद कर घर चला गया वही बुधवार को जब छपरा जाने के लिए घर से निकला तों दुकान पर लोगों की भीड़ देख वहां पहुंचा तो देखा कि दुकान का ताला काट अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई है । उसने बताया कि दुकान के अंदर से कैमरा-2, लैपटाप, हार्डडिस्क और गल्ला के अंदर रखें 500 रूपया नगदी चोरी कर ली गई है। चोरी की घटनाओं से बाजार पर अवस्थित दुकानदारों में भय व्याप्त है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग