मनींद्रनाथ सिंह मुन्ना। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। नयागांव बाजार स्थित हजरत मखदूम शाह बाबा के मजार पर हजरत मखदूम शाह बाबा का उर्स मनाया गया। इस उसका मौके पर हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल देखी गई। जहां बहुत सारे हिंदू श्रद्धालु एवं मुस्लिम अकीदत मन से आए थे। जिनकी संख्या हजारों में थी। उन सभी श्रद्धालुओं एवं अकीदत दीनों के द्वारा बाबा के मजार पर चादर पोशी की गई और बाबा से अपने मन की बात कब बोलते हो आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मजार के सदर मोहम्मद दीन मोहम्मद, नूरेन शबाब अली, सद्दाम हुसैन, सिराज अली, रुस्तम अली एवं युवा समाजसेवी शहादत अली, डॉ दुर्गेश अंसार आलम, समाजसेवी एआईयूबी के जिला अध्यक्ष का सहयोग काफी सराहनीय रहा। उनके सहयोगात्मक रवैया से खुश होकर मखदूम या कमेटी नयागांव के द्वारा उन्हें सम्मानित भी किया गया। मालूम हो कि डॉ दुर्गेश अंसार आलम की भाभी अनवरी बेगम नगर पंचायत दिघवारा के हो रहे चुनाव में उपाध्यक्ष पद की प्रत्याशी भी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग