- पांच लोगों को नामजद कर पीड़ित ने दर्ज कराई प्राथमिकी
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। आपसी विवाद को लेकर पड़ोसियों ने ही पड़ोसी को मारपीट कर जख्मी कर दिया।मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के धनाव का है। जख्मी व्यक्ति का इलाज सदर अस्पताल छपरा में चल रहा है। पीड़ित कवलेश्वर मिश्रा के फर्दबयान पर बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें पांच लोगों को नामजद किया गया है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने बताया है कि अपने खेत मे काम कर रहा था। तभी जमीनी विवाद को लेकर गांव के ही दूधनाथ मिश्रा, छोटेलाल मिश्रा, राजा मिश्रा, मोहित मिश्रा सहित पांच लोग एक राय होकर अपने- अपने हाथों में रॉड, फरसा लेकर आये और गाली-गलौज करने लगे। जिसका विरोध करने पर मारपीट कर जख्मी कर दिया। वही गले से चेन भी निकाल लिए। बचाव में परिवार के अन्य सदस्य आये तो उनके साथ भी मारपीट करने लगे। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग