- व्यवसायिक वेल्डिंग मशीन चलाने पर विभाग को 269585 रुपये क्षति का जेइ ने लगाया आरोप
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। अनाधिकृत रूप से बिजली का उपभोग कर व्यवसायिक वेल्डिंग मशीन चलाते हुए पाए जाने पर विधुत आपूर्ति प्रशाखा लहलादपुर के जेइ राजा कुमार ने बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें बनियापुर थाना क्षेत्र के सोहई शाहपुर निवासी विनोद साह को नामजद किया है। दर्ज प्राथमिकी में जेइ ने बताया है कि गुप्त सूचना पर विभागीय मिस्त्री के साथ छापेमारी करने पर पाया गया कि सोहई शाहपुर स्थित विनोद साह के परिसर में अनाधिकृत रूप से व्यवसायिक वेल्डिंग मशीन चल रहा है। जिससे एनबीपीडीसीएल को 269585 रुपये की क्षति हो रही है और इतने ही रुपये का इनको लाभ हुआ है। दर्ज प्राथमिकी में जेइ ने बताया है कि बिधुत कनेक्शन भोला साह के नाम से है। जबकि उनके पुत्र बिनोद साह द्वारा दूसरे परिसर में चोरी से बिधुत का उपभोग किया जा रहा है। विधुत अधिनियम के तहत सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग