राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। प्रखंड के भागवतपुर पंचायत भवन पर रविवार को रूबन मेमोरियल हॉस्पिटल पटना के क्षेत्रीय प्रबंधक अनीष कुमार की अध्यक्षता में स्थानीय जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों की एक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में रुबन हॉस्पिटल पटना द्वारा तरैया प्रखंड क्षेत्र में निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाने के सम्बंध में चर्चा की गई। बैठक के दौरान क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि रूबन मेमोरियल हॉस्पिटल पटना ग्रामीण क्षेत्र गरीब असहाय लोगों के उपचार एवं चिकित्सीय परामर्श के लिए शिविर लगाया जा रहा है इसी क्रम में तलैया में भी आगामी 18 दिसंबर 2022 को प्रखंड के सकलदीप बालिका उच्च विद्यालय में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जायेगा। जहां स्थानीय लोग अपना स्वास्थ्य संबंधित जांच एवं चिकित्सीय परामर्श ले सकेंगे। मौके पर सरपंच संघ के प्रदेश महासचिव सुनिल कुमार तिवारी, मुखिया संघ के अध्यक्ष मुकेश कुमार यादव, सरपंच संघ अध्यक्ष रविंद्र सिंह, सरेया रत्नाकार मुखिया तारकेश्वर सिंह, भटगाई मुखिया ओमप्रकाश राम, सरपंच बिगन राय, उमेश सिंह, सरपंच प्रतिनिधि सुदिश पंडित, उप सरपंच रामनारायण यादव, संजीव कुमार चौबे, समेत अन्य जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग