राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा-सीवान रेलखंड के एकमा स्टेशन के पूर्वी रेल गुमटी के समीप मांझी-बरौली सड़क पर स्थित ऊपरी वैरियर को मांझी की ओर जा रही एक अनियंत्रित ट्रक ने तोड़ दिया। जिसके चलते कुछ देर तक इस सड़क पर आवागमन ठप्प हो गया। ऊपरी वैरियर को तोड़ने की सूचना मिलने पर एकमा स्टेशन पर सुरक्षा के लिए प्रतिनियुक्त आरपीएफ के जवानों ने तत्काल मौके पर पहुंच कर ट्रक को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया। बाद में रेल प्रशासन के द्वारा ऊपरी वेरियर को तत्काल मरम्मत कराकर सड़क पर आवागमन सुचारू कर दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग