राष्ट्रनायक न्यूज।
पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु कन्वेन्शनल रेक से चलायी जा रही 12167/12168 लोकमान्य तिलक टर्मिनल- बनारस- लोकमान्य तिलक टर्मिनल बनारस दादर सुपरफास्ट एक्सप्रेस गाड़ी 25 दिसम्बर, 2022 से लोकमान्य तिलक टर्मिनल से तथा 27 दिसम्बर, 2022 से बनारस से एल.एच.बी. रेक से चलायी जायेगी। संशोधित संरचना के अनुसार इस गाड़ी में जनरेटर यान का 01, लगेज यान का 01, साधारण द्वितीय श्रेणी के 02, शयनयान श्रेणी के 02, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 04, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 10 तथा वातानुकूलित प्रथम श्रेणी के 01 कोचों एवं 01 पैन्ट्री कार समेत कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग