राष्ट्रनायक न्यूज।
पटना (बिहार)। बिहार कलाश्री पुरस्कार परिषद् और बिहार कला व सांस्कृतिक विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में 38 वी वर्ष बिहार कलाश्री, बिहार पत्रकारश्री,रत्न/ शिरोमणि सम्मान समारोह 2022 का आयोजन स्थानीय गर्दनीबाग स्थित राजपूताना गली मातृ उद्बोधन आश्रम बलराम बाबा के सभागार में किया गया,जिसका उद्घाटन बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने किया।मुख्य अतिथि बिहार नागरिक परिषद के पूर्व महामंत्री व ज द यू नेता वरिष्ठ नेता अरविंद कुमार उर्फ छोटू सिंह ने थे। स्वागत भाषण बाबा बलराम सिंह आश्रम के संस्थापक सचिव सौरभ सिंह ने सभी आगंतुक कलाकारों ,पत्रकारों एवं विभिन्न जिलों से आए हुए सम्मान लेने वाले सभी अतिथियों का स्वागत किया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी इस अवसर पर किया गया। उद्घाटन में मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि बिहार की उर्वरा शक्ति काफी विकसित है और यहां के कलाकार,पत्रकारों और लोगों में जो ऊर्जा है उससे हमारे बिहार का विकास हो संभव है। स्वर्गीय यमुना चौधरी के चित्र पर माल्यार्पण करने वालों में अरविंद कुमार उर्फ छोटू सिंह, डॉक्टर पूनम सिन्हा, सत्यजीत कुमार,पत्रकार आकाश कुमार, राकेश बिहारी, रवि रंजन कुमार, विनोद पंडित, सोनी गुप्ता और उनके मझले पुत्र विश्वमोहन चौधरी संत ने माल्यार्पण किया।
अतिथियों के हाथों बिहार कलाश्री सम्मान पाने वाले शालिनी गुप्ता,मानसी कुमारी, हिमांशु कुमार, सृष्टि संगीत, अलीजा बानो कुरेशी और रानी सिंह इसके अलावा विशेष कला पुरस्कार रश्मि सिन्हा और शालिनी मेहता को दिया गया। साथी बिहार पत्रकारश्री सम्मान पाने बालों में सत्यजीत कुमार राजेश पाठक और मो. शाहनवाज अता साहब को सम्मानित किया। बिहार साहित्य रत्न ब्रह्मानंद पांडे और डॉक्टर पूनम सिन्हा को दिया गया। बिहार पत्रकार रत्न डॉ राजेश कुमार और निशा सिंह को दिया गया। बिहार समाज सेवा रत्न मनोज कुमार और बिहार चिकित्सा रत्न दंत चिकित्सक डॉक्टर कौशल कुमार को दिया गया ।साथी बिहार संगीत रत्न रवि रंजन उर्फ रवि रोशन को दिया गया। इस वर्ष बिहार आयुर्वेद चिकित्सा शिरोमणि सम्मान नेशनल गुरु डॉक्टर मणि भूषण कुमार और बिहार चिकित्सा शिरोमणि सम्मान डॉ दिवाकर तेजस्वी को सर्वसम्मति से चयन कर दिया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत वंशिका भूषण,श्वेता कुमारी और शिवानी कुमारी के गणेश वंदना से हुआ।साथ ही घाघरा नृत्य आराध्या राय और कविश राय द्वारा प्रदर्शित किया गया। संगत करने वालों में की बोर्ड पर सुमन कुमार,पैड मंटू कुमार, तबला चंद्रजीत कुमार और ढोलक छोटू कुमार ने किया। समारोह के अंत में धन्यवाद ज्ञापन रंगबाज निदेशक कुमार मानव ने किया।


More Stories
सारण में 37.92 लाख आबादी को खिलायी जायेगी फाइलेरिया से बचाव की दवा: डॉ दिलीप
वरिष्ठ रंगकर्मी कुमार आजाद का निधन, शोक की लहर
एनक्वास प्रमाणीकरण से हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर क्षेत्र के लोगों को मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधाएं