राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। उत्क्रमित मध्य विद्यालय लोहाछपरा नगरा मैं संविधान दिवस के रूप में मनाया गया प्रभारी प्रधानाध्यापक विजयेंद्र विजय ने बताया कि सचिव स्कूल और साक्षरता विभाग भारत सरकार के पत्र के आलोक में राज्य परियोजना निदेशक श्री असंगबा चुबा आओं के आदेशानुसार आज संविधान दिवस के रूप में मनाया गया वर्ग 8 वा के मुनु कुमार के द्वारा संविधान प्रस्तावना को पढ़ा गया एवं शपथ दिलाया गया, माननीय मुख्यमंत्री के सपनों को साकार करने के लिए एवं नशा मुक्त अभियान को सफल बनाने के लिए प्रभात फेरी आयोजन किया गया वर्ग दूसरा के अभिभावकों की एक बैठक भी की गई जिसमें जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समग्र शिक्षा अभियान के क्वालिटी एवं चहक प्रोग्राम के कॉम्पोनेंट इंचार्ज विकास कुमार जी ने बैठक में भाग लिया बैगलेस के दिन बच्चों में आज कुछ ज्यादा ही उत्साह देखने को मिला नगरा प्रखंड के पूर्व बी आर पी राजेश कुमार सिंह मुकेश कुमार नामित शिक्षिका चहक गायत्री कुमारी अनिता कुमारी राजेश्वर राय आदि प्रमुख रूप से छात्र- छात्राएं एवं सर्व शिक्षा के कर्मी सम्मिलित हुए।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग