
करनी सेना ने बाढ़ पीड़ित लोगो के बीच वितरण किया राहत सामग्री
मशरक (सारण) तरैया ,मशरक, पानापुर के दर्जनों पंचायत के गांव में करणी सेना के द्वारा बाढ़ राहत शिविर का आयोजन किया गया ।जिसमें मुख्य रूप से आषीश कुमार सिंह बिहार प्रदेश अध्यक्ष युवा शक्ति, बिरेन्द्र प्रताप सिंह बिहार प्रदेश संगठन महामंत्री युवा शक्ति,सारण जिला अध्यक्ष सरोज कुमार सिंह ,सारण जिला युवा अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह,सारण जिला युवा उपाध्यक्ष प्रणय कुमार, बिहार प्रदेश युवा उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिंह ,मंतोष सिंघानिया किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष,बिनोद ठाकुर प्रदेश मंत्री युवा शक्ति के साथ साथ मशरक, तरैया, पानापुर के पंचायत स्तर तक के पंचायत अध्यक्ष आदि लोगों ने बाढ़ राहत शिविर अभियान के तहत राहत सामग्री का वितरण किए। जिसमें करणी सेना परिवार के सभी लोगों ने भरपूर सहयोग किया।वहीं करणी सेना के जिला प्रदेश अध्यक्ष युवा शक्ति आशीष कुमार सिंह और जिला अध्यक्ष युवा शक्ति संजीव कुमार सिंह ने बाढ़ पीड़ितों को शिविर मे जाकर वहाँ की व्यवस्था के बारे में बाढ़ प्रभावित लोगों से जाना और राहत सामग्री में भुजा, ब्रेड, बिस्कुट,मछरबती, पानी, मास्क आदि का वितरण किए और प्रभावित लोगों का कुशलक्षेम जाना।कुछ जगहो पर कुछ छोटी छोटी समस्याओं पर एक शिष्टमंडल जल्द ही जिलाधिकारी से मिलकर इन मुद्दों को उनके सामने रखेगा। बाढ़ पीड़ित बुजुर्गों के पास जाकर उनकी हाल चाल जान कर बोले कि करणी सेना परिवार के तरफ से हर गांव मे एक एक करके प्रति दिन बाढ़ राहत के तौर पर छोटी छोटी मदद का आयोजन चलता रहेगा। बाढ़ पीड़ित लोगों के बीच क्या क्या परेशानियों को झेलना पड़ रहा है इस समय देखने को मिल रहा है ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग