राष्ट्रनायक न्यूज।
सोनपुर (सारण)। शादी समारोह में तेज आवाज में डीजे पर अश्लील गीत बजाने को मना करने पर दूधईला प्रवेजाबाद में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के अंचल सचिव डॉक्टर नरेंद्र राय के घर पर चढ़कर मारपीट की गई। इस दौरान दरवाजे पर लगी उनके कार को भी ईट पत्थर से मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इस मामले में पड़ोस के ही 2 लोगों को नामजद तथा कुछ अज्ञात को आरोपित करते हुए थाने में आवेदन दिया गया है। अंचल सचिव डॉक्टर राय ने बताया कि दरवाजा के सामने तेज साउंड में डीजे पर अश्लील गीत बजाया जा रहा था। गीत बजाए जाने से हार्ट के मरीजों को परेशानी हो रही थी। जब उन्हें डीजे बजाए जाने से मना किया गया तो वे लोग मारपीट पर उतारू हो गए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग