राष्ट्रनायक न्यूज।
मढ़ौरा (सारण)। पावरग्रिड रसूलपुर अमनौर से मजदूरी का रुपया लेकर लौट रहे कर्मी से मारपीट कर अपराधियों ने बीस हजार रुपया छीन लिया। मामले में टेहटी गांव निवासी जितेंद्र राय ने मढ़ौरा थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। कांड संख्या 750/22 में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में जितेंद्र राय ने कहा है कि वे रसूलपुर पावर ग्रिड में मानदेय पर वेल्डर का काम करते हैं। काम करने के लिए अपने घर से प्रतिदिन आते जाते हैं। पावरग्रिड से उसे 20 हजार रुपया मजदूरी का मिला था। जिसे लेकर प्रतिदिन की भांति अपने घर लौट रहा था। इसी बीच टेहटी मुंजवानी के पास टेहटी गांव के सोनू कुमार और चंदन कुमार सहित चार पांच लोगों ने लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। इस दौरान पाकेट से बीस हजार रुपये निकाल लिए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग