संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। सहाजितपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में अपने ननिहाल आये तीन वर्षीय बच्चे की गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। मृत बच्चा सिवान जिले के मलमलिया निवासी पवन सिंह के तीन वर्षीय लड़का किशन कुमार है। जो अपने ननिहाल सहाजितपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव के लालबाबू सिंह के पास अपने नाना के घर आया था। शनिवार की दोपहर में वह खेलते-खेलते घर के बगल में पानी भरे गड्ढे में गिर गया। जिससे डूबकर उसकी मौत हो गई। घर के लोग उसे खोजने लगे तो किसी की नजर उस गड्ढे के पास उसके चप्पल पर पड़ी। बाद में बच्चे को गड्ढे से निकाल कर डॉक्टर को दिखाया गया। जांच के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग