- योगियां हाईस्कूल के छात्र-छात्राएं तरंग खेल में चयनित
राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा-रसूलपुर (सारण)। बिना खेल शिक्षक वाला योगियां हाईस्कूल की छात्र छात्राओं ने खेल की विभिन्न विधाओं में चयनित कर लिये गये और दो दो खेल शिक्षक वाले स्कूल प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सके।एकमा भाग- 2 के सीआरसी योगियां से हाईस्कूल वर्ग में तरंग के लिए कबड्डी व खो-खो खेल में आर एन हाईस्कूल योगियां के छात्र व छात्राओं का चयन किया गया। योगियां संकुल संसाधन केन्द्र के समन्यवक जय प्रकाश मांझी की उपस्थित में योगियां हाईस्कूल के छात्र छात्राओं को ग्रुप ए व बी में अलग अलग स्पर्धा करायी गयी और अंतिम रुप से कबड्डी व खो- खो खेल के लिए प्रखंड स्तरीय टीम का चयन कर लिया गया। केंद्र समन्यवक द्वारा विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया। घुरापाली हाईस्कूल में दो -दो खेल शिक्षक होने के बावजूद तरंग स्पर्धा में दूसरे दिन कोई प्रतिभागी भाग नहीं ले सका जिसकी शिकायत केंद्र समन्यवक द्वारा ऊपर के शिक्षा अधिकारियों को दी गई। आयोजन में दूसरे दिन मेजबान योगियां हाईस्कूल प्रांगण में उत्क्रमित हाईस्कूल माधोपुर व केडी हाईस्कूल घुरापाली के छात्र छात्राओं को भी भाग लेना था। मौके पर प्रधानाचार्य लालबाबू यादव, कर्पूरी ठाकुर, कृतमाला, रामेश्वर गोप, उमेश पांडेय, राजेंद्र कुमार थे। खेल कमेंट्री शिक्षक सुनील राम ने की।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग