राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। नगर पंचायत एकमा बाजार के राजापुर गांव स्थित एकमा विधायक श्रीकांत यादव के आवासीय परिसर में सर्व समाज के कल्याण के उद्देश्य से आयोजित 24 घंटे के अखण्ड अष्टयाम का समापन रविवार को भक्तिमय वातावरण में हुआ। इसके पूर्व विधायक श्रीकांत यादव, सुभाष प्रसाद यादव, अवधेश यादव, कन्हैया यादव, पूर्व मुखिया अशोक राय, दिनेश राय, वकील यादव, राजकुमार यादव, जितेंद्र यादव, उपेंद्र यादव, छविनाथ मांझी आदि की मौजूदगी में आचार्य द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण व विधि विधान के हवन पूजन व आरती का अनुष्ठान संपन्न किया गया। समापन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर आसपास के ग्रामीण श्रद्धालु मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग