राष्ट्रनायक न्यूज।
दरियापुर (सारण)। डेरनी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर तीस लीटर शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार डेरनी थाना पुलिस गश्ती पर थी। इसी दौरान शराब बिक्री का सूचना पुलिस को मिली।सूचना के आधार पर सुलतानपुर से शराब तस्कर हरेंद्र महतो को 10 लीटर व पिरारी बिनटोली से शराब तस्कर परमेश्वर महतो को 20 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। दोनों धंधेबाज पर प्राथमिकी दर्ज कर डेरनी पुलिस ने जेल भेज दिया। इसकी जानकारी थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने दी। आपकों बता दें कि इस कार्रवाई के बाद पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि अभियान चलाकर शराबियाें व धंधेबाजों को पकड़ा जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग